क्राइमहरिद्वार

सार्वजनिक स्थानों व ढाबों में बैठकर जाम छलकाना पड़ा भारी, कुल 29 दबोचे।

हुड़दंगियों को कड़ी चेतावनी, खुले में शराब पीकर उत्पात मचाया तो कानूनी कार्रवाई तय।

हरिद्वार

पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, सड़कों एवं ढाबों में बैठकर खुलेआम शराब पीने व हुड़दंग करने वाले कुल 29 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button