क्राइमहरिद्वार

ज्वालापुर पुलिस द्वारा मोहल्ला पावधोई में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट,गाली गलौज व शांति व्यवस्था भंग करने पर 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

ज्वालापुर हरिद्वार- 12/01/2026

दिनांक 12/01/2026 को अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार मय चेतक कर्मचारी कांस्टेबल कपिल कुमार कांस्टेबल आलोक नेगी देखरेख शांति व्यवस्था चेकिंग हेतु कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत मोजूद थे स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी कि दिनांक 11-01-2026 को समीर पुत्र मोहम्मद आजम निवासी मोहल्ला अहबानगर कोतवाली ज्वालापुर हाल निवासी मोहल्ला पावधोई ज्वालापुर जो झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है जिसके द्वारा ईद गाह के पास सफाई का कार्य कर रहे नगर निगम के कर्मचारी के साथ लड़ाई झगड़ा,गाली गलोच व मारपीट पर उतारू था। उक्त व्यक्ति से उक्त घटित लड़ाई झगडे के संबंध में पूछताछ की जाने लगी तो आग बबूला हो गया तथा जोर-जोर से चिल्लाकर हंगामा करने लगा जिसे शांत करने व समझने का प्रयास किया गया तो वह व्यक्ति नहीं माना इस कृत्य से मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने लगी व यातायात व्यवस्था बाधित होने लगी लड़ाई झगड़े की घटना से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है के दृष्टिगत अभियुक्त को धारा 170 बी.एन.एस.एस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का चालान अंतर्गत धारा 170/126/135 बी.एन.एस.एस कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त

समीर पुत्र मोहम्मद आजम निवासी मोहल्ला अहबानगर नगर कोतवाली ज्वालापुर

हाल निवासी पावधोई ईदगाह रोड ज्वालापुर हरिद्वार

 

 

 

Related Articles

Back to top button