Homeहरिद्वार

हरिद्वार के सुभाष नगर में हाईटेंशन तार, सीवर लाइन और पानी के मुद्दे पर आंदोलन तेज !

हरिद्वार ( राजेश वर्मा )

हरिद्वार के नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के सुभाष नगर क्षेत्र में हाईटेंशन तार, सीवर लाइन और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर समाजसेवी किरण सिंह का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। अपनी मांगों को लेकर किरण सिंह पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी हैं।

किरण सिंह का कहना है कि आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों के कारण स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है। वहीं क्षेत्र में सीवर लाइन और पेयजल से जुड़ी समस्याओं के समाधान की भी मांग की जा रही है।

भूख हड़ताल के तीसरे दिन कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और किरण सिंह के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता से जुड़े इन मुद्दों का जल्द समाधान होना चाहिए और संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को मामले का संज्ञान लेकर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए,वहीं आंदोलन के दौरान एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठी समाजसेवी किरण सिंह की सुध लेने प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधि कब मौके पर पहुंचेंगे? क्या हाईटेंशन तार, सीवर लाइन और पानी की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा या फिर स्थानीय लोगों को अपनी मांगों के लिए इसी तरह आंदोलन जारी रखना पड़ेगा?

किरण सिंह ने साफ कहा है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्षेत्रवासियों को इन समस्याओं से कब तक राहत मिलती है।

Related Articles

Back to top button