
मंगलौर
हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा है, जिसके कब्जे से चोरी की गई 03 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
बरामद वाहनों में 02 मोटरसाइकिलें कोतवाली नगर हरिद्वार तथा 01 मोटरसाइकिल कोतवाली मंगलौर क्षेत्र से चोरी हुई थी।

वादी विजय कुमार पुत्र प्रीतम सिंह निवासी सहारनपुर (उ0प्र0) द्वारा अशोकापुरम क्षेत्र से उनकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नंबर UP11AE-1409 चोरी होने के संबंध में कोतवाली मंगलौर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक मंगलौर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार सूचनाएं जुटाई गईं। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मंगलौर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शातिर वाहन चोर गौतम सहरावत को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
पकड़े गये आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी एवं अन्य आपराधिक प्रकरण शामिल हैं। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी हैं।
आरोपित
गौतम सहरावत पुत्र पवन कुमार निवासी सैनिक विहार कॉलोनी, कर्नल इकलेव रोड, रुड़की, हरिद्वार।




