
रानीपुर हरिद्वार
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत श वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले अपराधियो के विरूद्ध कडा प्रहार कर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है ।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही जारी रखते हुये कल दिनांक 23-07-2026 को पुनः रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले अभियुक्त के विरूद्ध पुनः अभियान चलाकर दौराने छापेमारी की कार्यवाही करते हुये ऑडोटोरियम खण्डर बिल्डिंग शिवलोक से एक शराब तस्कर रविन्द्र उर्फ बब्बू पुत्र श्याम सिंह नि0 भभूतावाला बाग शिवलोक कोतवाली रानीपुर को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से कुल 26 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद किये गये, पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध थाने पर आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
आरोपी
1- रविन्द्र उर्फ बब्बू पुत्र श्याम सिंह नि0 भभूतावाला बाग शिवलोक कोतवाली रानीपुर।




