क्राइमहरिद्वार

अपनी पत्नी के साथ मारपीट, लडाई झगडा करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को धर दबोचा”।

ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत शान्ति भंग एवं हुडदंग करने वाले को रानीपुर पुलिस ने सिखाया सबक”।

रानीपुर हरिद्वार 24.04.2026

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा लगातार असामाजिक तत्वो एवं शान्ति भंग करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।”

“““प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा लगातार कार्यवाही को जारी रखते हुये कल दिनांक 23.04.2026 की रात्रि को थाना रानीपुर पुलिस को सेक्टर-4 बी0एच0ई0एल0 में लडाई झगडे की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल रानीपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जानकारी की गयी तो एक व्यक्ति *बसन्त पुत्र ज्ञान चन्द निवासी म0न0 661 ब्रहमपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 35 वर्ष* नशे में अपनी पत्नी पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर लडाई झगडा व मारपीट कर रहा था, एवं घर में तोडफोड कर रहा था, पुलिस कर्मियो ने मौके पर उक्त व्यक्ति को काफी समझाया गया, लेकिन उक्त व्यक्ति उत्तेजित होकर हुडदंग करने लगा, जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त बसन्त उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया । आरोपी को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार आरोपी-

1- बसन्त पुत्र ज्ञान चन्द निवासी म0न0 661 ब्रहमपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 35 वर्ष

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button