
खानपुर हरिद्वार
दिनांक 29.04.2026 को वादी द्वारा थाना खानपुर पर तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री को कुछ व्यक्तियों द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर गलत कार्य किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना खानपुर पर अभियोग संख्या 85/2026 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत किया गया।

अभियोग में नामजद आरोपी गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व कोतवाली खानपुर व CIU रुड़की की संयुक्त टीमों का गठन किया गया।
टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण एवं कुशल सुरागरसी/पतारसी करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप गोवर्धनपुर क्षेत्र के धर्मपुर से एक आरोपी को हिरासत में लिया।
आरोपी के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है, अन्य आरोपियों की तलाश हेतु टीमें लगातार दबिश दे रही है।
आरोपित
सजाकत पुत्र उल्लफत, निवासी ग्राम जोग्गावाला, उम्र 26 वर्ष




