बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, मकसूदापुर इकाई में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह दिनांक 4 मार्च से 10 मार्च तक मनाया गया।

शाहजहांपुर
क्रांति बुलेटिन न्यूज़ (अरविन्द बर्मा)
सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शुगर प्लांट गेट के सामने इकाई प्रमुख श्री भूपेंद्र सिंह जी द्वारा सुरक्षा शपथ दिलाई गई।
सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें इकाई के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समापन समारोह से पूर्व अग्निशमन अधिकारी पुवायां द्वारा कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अग्निशमन एवं सुरक्षा उपायों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई तथा एक मॉक ड्रिल का आयोजन कर आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अग्निशमन अधिकारी पुवायां एवं दोनों इकाई प्रमुखों (शुगर एवं एनर्जी) द्वारा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर इकाई के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




