
हरिद्वार
दिनांक 24.04.2026 को एक बुजुर्ग महिला सब्जी मंडी रुड़की से घर लौट रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे सम्मोहित कर उसका बैग (जिसमें मोबाइल, नकदी ₹6-7 हजार, आईडी कार्ड व घर की चाबियां थीं) लेकर फरार हो गया।
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली गंगनहर में मु0अ0सं0 145/2026 मुकदमा दर्ज किया गया।

SSP हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने CCTV फुटेज खंगाले, सुरागरसी-पतारसी की तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया परिणामस्वरूप दिनांक 26.04.2026 को कब्रिस्तान मार्ग से एक संदिग्ध व्यक्ति को दबोचा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सतपाल पुत्र रामशरण निवासी सहारनपुर बताया और यह भी स्वीकार किया कि वह बुजुर्ग लोगों को सम्मोहित कर उनसे नगदी व सामान ठगता था।
तलाशी के दौरान पीड़िता का सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपित
सतपाल पुत्र रामशरण निवासी मांझीपुर छुटमलपुर, सहारनपुर (उम्र 59 वर्ष)




