ज्वालापुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका का अपहरण कर ले जाने वाले अभियुक्त को धर दवोचा।
नाबालिग बालिका को परिवार जन को सही सलामत सुपुर्द किया गया,नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों/आम जन द्वारा ज्वालापुर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की।
ज्वालापुर हरिद्वार 22/01/2025
नाबालिग बालिका को परिवार जन को सही सलामत सुपुर्द किया गया,नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों/आम जन द्वारा ज्वालापुर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की।

दिनांक 13/01/2025 को वादियां काल्पनिक श्रीमती अनीता निवासी मोहल्ला कडच्छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी अज्ञात के द्वारा वादियां की नाबालिग पुत्री काल्पनिक नाम रानी उम्र 14 वर्ष जो दिनांक 12/01/2025 को घर से बिना बताएं कहीं चले जाना व लौट कर वापस न आने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 32/2024 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा नाबालिग बालिका को तत्काल बरामदगी/अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर महोदय/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के कुशल निर्देशन/पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर प्रदीप बिष्ट द्वारा तत्काल प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक नवीन नेगी व उपनिरीक्षक सोनल रावत के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया।
टीमों द्वारा तत्काल मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया/कड़ी सुराग राशि पता रसी/सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर/घटना स्थल के आसपास व्यक्तियों से पूछताछ की गई/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रचार कर/डीसीआरबी/अन्य लोकल ग्रुपों के माध्यम से प्रसार प्रचार किया।
दिनांक 21/01/2025 को मुखवीर खास की सूचना पर अभियुक्त ताबिश पुत्र जीशान उम्र 22 वर्ष निवासी कस्बा बढापुर मोहल्ला सतियान थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी पीठ बाजार कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार से एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कर अपने साथ बिजनौर उत्तर प्रदेश लेकर आया है।
सूचना पर तत्काल टीमों द्वारा एकदम दविश देकर अभियुक्त ताबिश उपरोक्त को नाबालिक बालिका के साथ गिरफ्तार किया गया नाबालिक बालिका को सही सलामत बाद आवश्यक कार्रवाई कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)m,BNS/3/4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।
अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त
ताबिश पुत्र जीशान उम्र 22 वर्ष निवासी कस्बा बढापुर मोहल्ला सतियान थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश
हाल निवासी पीठ बाजार कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
शिक्षा-8th




