क्राइमहरिद्वार

11 पव्वे अंग्रेज़ी व 40 पव्वे देशी शराब सहित 01 अभियुक्त को रानीपुर पुलिस ने दबोचा।

चुनाव के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई।

रानीपुर हरिद्वार

आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 के मद्देनजर और आचार संहिता के पालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है।

इसी क्रम में, दिनांक 09.01.2025 को रानीपुर पुलिस टीम ने विष्णुलोक तिराहा पर छापेमारी कर 01 आरोपी को अवैध शराब के साथ हिरासत में लिया।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत का वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नाम पता आरोपित

तुषार पुत्र स्व. सुरेंद्र वर्मा निवासी: मोहल्ला रामलोका, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश;

हाल निवास-साईंधाम कॉलोनी, सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार

 

बरामदगी-

1. 11 पव्वे अंग्रेजी शराब (8PM ब्रांड)

2. ⁠40 पव्वे देशी शराब (अंगूर ब्रांड)

 

 

 

Related Articles

Back to top button