
लालकुआं
वन अधिकार संगठन एवं पूर्व सैनिक संगठन के संयुक्त मोर्चे द्वारा ‘जन-जन की सरकार कब आएगी बिंदुखत्ता के द्वारा’ कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय क्रमिक अनशन के दूसरे दिन आंदोलन तेज हो गया। सोमवार की तरह मंगलवार को भी धरना स्थल पर जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक, बिंदुखत्ता पर शहीदों को नमन व श्रद्धांजलि के साथ हुई।
अर्जुन नाथ गोस्वामी, बसंत पांडे, पूरन सिंह परिहार, भूपेश जोशी, भुवन चंद शर्मा, दीपक रौतेला, भीम सिंह कार्की, राज्जी बिष्ट, रमेश चंद सुयाल, बलवंत परिहार, देवेंद्र गोस्वामी, गोपाल सिंह रावत, गौरव जोशी, मोहन चंद्र कुड़ाई, संध्या डालाकोठी, भगत सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह चौहान, दीपा बिष्ट, फूला देवी, इंदर सिंह पनेरी, उर्मिला धामी।

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के एसडीओ अनिल जोशी धरना स्थल पर पहुंचे और वन अधिकार अधिनियम के संबंध में आंदोलनकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बिंदुखत्ता को एफआरए के तहत राजस्व गांव बनाने से संबंधित प्रश्न तैयार किए। श्री जोशी ने कहा कि वह डीएफओ का प्रतिनिधि बनकर आए हैं और कल यानी 6 मई को होने वाली जनसभा में वे उपस्थित रहेंगे। इस पहल को आंदोलनकारियों ने सकारात्मक कदम बताया, लेकिन ठोस कार्रवाई की मांग जारी रखी।
आंदोलनकारियों ने याद दिलाया कि जून 2024 में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति ने बिंदुखत्ता राजस्व गांव की अधिसूचना के लिए शासन को पत्र भेजा था। 24 अक्टूबर 2024 को तत्कालीन मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राजस्व सचिव को तत्काल अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया था, लेकिन दो साल बाद यह पत्रावली जिलाधिकारी को लौटा दी गई। जिला समिति द्वारा आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकार का कहना है कि ‘निर्वनीकरण’ से राजस्व गांव बनेगा, लेकिन इस दिशा में भी कोई कदम नहीं उठाया।
आंदोलन का रामनगर से महिला एकता मंच, गोलापार, ऊधम सिंह नगर जिले से वन अधिकार समिति व वन गुर्जरों के दर्जनों संगठन मौजूद रहे।
मुख्य रूप से वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, एडवोकेट बलवंत सिंह बिष्ट, सूबेदार रणजीत सिंह गढ़िया, दीपक नेगी, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, भरत नेगी, बीना जोशी, कैप्टन हीरा सिंह बिष्ट, बलवंत सम्मल, केदार सिंह कोरंगा, मनोज सिंह कोरंगा, पुष्कर सिंह दानू, जीत सिंह ठकुरना, प्रकाश मिश्रा, भुवन चंद जोशी, देवकी देवी, हरेंद्र सिंह बोरा, शंकर जोशी, कविराज धामी, रमेश पलडिया व शंकर जोशी, हेमवती नंदन दुर्गपाल व संदीप पांडे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।




