क्राइमहरिद्वार

नशे पर लगाम लगाने में जुटी हरिद्वार पुलिस ने, 10.15 ग्राम स्मैक सहित 01 आरोपी को धर दबोचा।

– श्यामपुर ,हरिद्वार

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यावही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा निर्देश निर्गत किये गये थे उक्त निर्देशो के अनुपालन में श्यामपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे चैकिग अभियान के दौरान श्यामपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 28-02-2026 नियमित चैकिंग/ गश्त के दौरान चौकी चण्डीघाट क्षेत्रान्तर्गत गौरीशंकर पार्किग चण्डीघाट के पास 01 आरोपी आजम पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम बूढाहेडी थाना पथरी थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार को अवैध स्मैक सहित धर दबोचा।

आरोपी के विरूद्ध थाना श्यामपुर एन0डी0पी0एस0 एक्ट की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजिकृत किया गया है।

आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है आरोपी का आपराधिक इतिहास की जानकारी गयी तो आरोपी आजम के विरूद्ध जनपद के थाना पथरी व थाना खानपुर पर पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज है।

नाम पता आरोपी

आजम पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम बूढाहेडी थाना पथरी थाना श्यामपुर हरिद्वार।

Related Articles

Back to top button