एक्सक्लूसिव खबरेंमुजफ्फरनगर

लेडीज़ क्लब, मुजफ्फरनगर में लोहरी और मकर संक्रांति का भव्य आयोजन किया गया।

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन (शरद शर्मा)

मुजफ्फरनगर।लेडीज़ क्लब में “लोहरी और मकर संक्रांति” का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा रीना अग्रवाल ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने प्रेरणादायक शब्दों से सबका मार्गदर्शन किया।

 

क्लब की सचिव डॉ. रिंकू एस. गोयल ने सभी का उत्साह बढ़ाते हुए कार्यक्रम का शानदार आगाज किया। उन्होंने कहा कि “यह त्योहार हमें जोड़कर रखता है और मिलजुलकर रहना सिखाता है। यह आयोजन हमारी परंपराओं और रिश्तों को सहेजने का एक अनूठा माध्यम है।” उन्होंने आगे कहा कि “लेडीज़ क्लब हमेशा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को एकजुट करने और खुशियों को साझा करने का प्रयास करता है।” डॉ. रिंकू एस. गोयल , उपाध्यक्ष मंझरी कुमार और सयुंक्त सचिव रेनू अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों की भागीदारी की सराहना की और यह सुनिश्चित किया कि आयोजन की हर गतिविधि सभी के लिए आनंददायक हो।

इस भव्य आयोजन की समन्वयक मोनिका गोयल(कोषाध्यक्ष, लेडीज़ क्लब), मोना कपूर और रेखा अरोड़ा,जो क्लब की बोर्ड मेंबर्स भी हैं, ने उत्कृष्ट प्रबंध करते हुए सभी व्यवस्थाओं को सराहनीय ढंग से संभाला।

कार्यक्रम के दौरान तंबोला, ग्रुप डांस जैसे कई मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। अंत में सभी ने ढोल की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया। लोहरी की परंपरा का पालन करते हुए सभी सदस्यों ने पवित्र अग्नि के चारों ओर परिक्रमा की और त्योहार का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष मंझरी कुमार और संयुक्त सचिव रेनू अग्रवाल ने टाइम ड्रॉ में सभी को उपहार वितरित किए और उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया। यह आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को मनाने का मौका था, बल्कि आपसी जुड़ाव और आनंद का अद्भुत अनुभव भी रहा।

Related Articles

Back to top button