
हरिद्वार ( रणविजय कुमार )
खबर हरिद्वार से है जहां आपको बताते चले की हरिद्वार में हो रहे अवैध खनन पर प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। पत्रकारों को सूचना मिली कि क्षेत्र में खनन माफिया धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे हैं। जब इस पर कार्रवाई के लिए पत्रकारों ने खनन अधिकारी को फोन किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद तहसीलदार हरिद्वार को फोन किया गया, जिन्होंने कहा कि “टीम भेजी जा रही है,

लेकिन घंटों इंतजार के बाद न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा, न ही खनन रुक सका। इस बीच खनन माफिया बिना किसी भय के धरती मां का सीना चीरते रहे और प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई, वही आपको बता दे की हरिद्वार एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि जगह-जगह पर टीम द्वारा छापामारी कर कार्रवाई किया जा रहा है लेकिन आखिर कार्रवाई होने के बाद अवैध खनन पर क्यों नहीं लगाया जा रहा अंकुश आखिर अधिकारी का क्या है मजबूरी जॉकी खनन पर कार्रवाई करने के बाद भी खनन माफिया अपने हरकतों से क्यों नहीं आ रहे है बाज ऐसा तो नहीं कि खनन माफिया पर किसी राजनेता का हाथ तो नहीं है




