क्राइमहरिद्वार

नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

ज्वालापुर

दिनांक 31.01.2026 को वादिया ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री, उम्र लगभग 09 वर्ष के साथ दिनांक 16.01.2026 को आरोपी द्वारा अपने घर बुलाकर छेड़छाड़ किए जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर शिकायत दर्ज कराई गई।

प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर मु०अ०सं०–88/2026 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उप निरीक्षक ललिता चुफाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 01.02.2026 को आरोपी

नसीम फारूखी पुत्र स्वर्गीय अनवर फारूखी, निवासी मोहल्ला अबाबनगर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार को हिरासत में लिया गया।

आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

नाम पता आरोपित

नसीम फारूखी पुत्र स्वर्गीय अनवर फारूखी निवासी मोहल्ला अबाबनगर थाना कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button