
रानीपुर हरिद्वार
दिनांक 28.03.2026 की रात्रि में रानीपुर पुलिस को शिवालिक नगर स्थित होटल विस्तारा में लडाई झगडे की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जानकारी की गयी पता चला कि होटल विस्तारा में पार्टी कर रहे प्रथम पक्ष का देर रात शराब के नशे में डी0जे0 संचालकों से डी0जे0 बजाने को लेकर विवाद और मारपीट हो रही थी।
पुलिस टीम द्वारा दोनो पक्षो को समझने का काफी प्रयास करने पर भी उसके द्वारा नशे में उत्तेजित होकर मारपीट जारी रखने पर पुलिस ने शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनो पक्षो के कुल पांच व्यक्तियो को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0एस के तहत हिरासत में लिया। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विवरण आरोपी
1- राजकुमार पुत्र सुमनपाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
2- अभिमन्यु चौहान पुत्र अर्जुन चौहान निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
3- अनुज झा पुत्र प्रमोद झा निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
4- चितरजन पुत्र बाबूराम निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
5- रजत पुत्र बाबूराम निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।




