Homeहरिद्वार

पुलिस ने मौके पर 55 व्यक्तियो का सत्यापन कर बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 11 मकान मालिकों पर ठोका जुर्माना”।

टिबडी, दादूपुर गोविन्दपुर, सुमननगर में बाहरी व्यक्तियो, संदिग्धो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, एवं मजदूरो के सत्यापन हेतु पुलिस टीमो ने व्यापक स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान”।

रानीपुर हरिद्वार 11.04.2026

“पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम, सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, मजदूरो, रेहडी/ठेली वालो, कबाडियो, होटल/ढाबो, होम स्टे, जिम स्पा सेन्टर, रेजीडेन्टल अपार्टमेन्ट, गेटेड कालोनियो में निवासरत व्यक्तियो एवं संदिग्धो के सत्यापन की कार्यवाही करते हुये लोगो को सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया जा रहा है, एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।”

““रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा उक्त अभियान को जारी रखते हुये आज दिनांक-11.04.2026 की प्रातः रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत *टिबडी कालोनी, ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर, सुमननगर क्षेत्र* में व्यापक स्तर पर निवासरत बाहरी व्यक्तियो, कबाडियो, मजदूरो, रेहडी/ठेली वालो, किरायेदारो, घरेलू नौकरो, एवं संदिग्धो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया ।

““अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा मौके पर कुल 55 किरायेदारो, मजदूरो, घरेलू नौकरो का सत्यापन कराया गया, तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने पर *कुल 10 मकान मालिको के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 1,00,000/ रू0 के कोर्ट व 01 नगद 5000/ रू0 के चालान किये गये।* इसके अतिरिक्त कुल 10 बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियो द्वारा स्वयं का सत्यापन न कराये जाने पर धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कुल 2500/- रू0 के चालान किये गये ।*”

““रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया ।”

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button