Homeलालकुआं

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व जवाहर लाल नेहरू की मनाई जयंती l 

लालकुऑ (, नन्दन राम आर्य )

,लालकुआँ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवन पाड़े के नेतृत्त्व में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई सर्व प्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समस्त कांग्रेसिओं ने आतंरिक श्रद्धा सुमन अर्पित।

इस अवसर नगर अध्यक्ष भुवन पाड़े ने कहा की स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी ने अपनी दृद इच्छा शक्ति से भारत को बुलंदियों तक पहुंचाया।

वही वरिष्ठ नेता पुरन रजवार ने कहा की नेहरू ने देश के लिए अमूल्य योगदान दिया है जिसकी कितनी भी सराहना करे कम है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के पूर्व और आजादी के बाद भारत को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने ही वे भारत के आधुनिक निर्माता भी कहलाए ।आज देश को उनके बताएं मार्ग पर चलने की आवश्यकता है ना कि उनके किए गए कार्यों को व्यापारियों के हाथों गिरवीं रखने की।

इधर युवा नेता नन्दन दुर्गापाल ने कहा देश के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती देश में ही नहीं पूरे विश्व में मनाई जाती है। उनकी आधुनिक भारत की सोच ने ही भारत को पूरे विश्व के देशों में आगे लाकर खड़ा किया ऐसे महान नेता को शत शत नमन।

इस अवसर मुख्य रूप से काग्रेंस नेता माजिद अली, महिला नेत्री बीना जोशी, अभय तिवारी, कमलेश यादव, आयूब अलि,एवं युवा नेता अनूप भाटिया सहित कई काग्रेंस नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button