क्राइमहरिद्वार

रानीपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शातिर वाहन चोर को दबोचा।

रानीपुर

दिनांक 11.04.2026 को वादी शहजाद अंसारी पुत्र उमरदाज अंसारी, निवासी मौहल्ला चौहनान कस्सावान, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा ऑनलाइन E-FIR के माध्यम से सूचना दी गई कि दिनांक 10.04.2026 को उनकी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (नं0 UK 08 BB 3584) को सलेमपुर में एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।

इस संबंध में कोतवाली रानीपुर पर तत्काल मु0अ0सं0 114/26 अभियोग पंजीकृत किया गया।

उच्चाधिकारीगण के निर्देशानुसार एवं प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई।

टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं विभिन्न डिजीटल साक्ष्यों का गहन अध्ययन करते हुए 24 घंटे के भीतर ही दिनांक 12.04.2026 की रात्रि में चेकिंग के दौरान नहर पटरी से जमालपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से आरोपी को धर दबोचा गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दिनांक 10.04.2026 को सलेमपुर में एक शादी समारोह के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने के लिए ज्वालापुर जा रहा था।

पुलिस द्वारा अभियोग में आवश्यक धाराओं की वृद्धि करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

*नाम पता आरोपित*

वसीम पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार (उम्र 27 वर्ष)

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button