Homeहरिद्वार

धर्म नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाने के लिए 31 जनवरी तक चलाया जायेगा महा स्वच्छता अभियान।

हरिद्वार 19 जनवरी 2026

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सफाई अभियान ने दो माह दो दिन से निरंतर सफाई अभियान शहर से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा रहा है,जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है।

जनपद को साफ स्वच्छ बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है, सफाई अभियान में ओर तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर तैयार करते हुए 31 जनवरी तक जनपद में महा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि स्वच्छता अभियान में जो जिम्मेदारी एवं दायित्व जिस अधिकारी को सौंपी गई है वह अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करेंगे,जिससे कि तीर्थनगरी को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाया जा सके।

 

*बीएचईएल द्वारा भी चलाया गया सफाई अभियान

बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि बीएचईएल टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा पीठ बाजार मार्ग, सेक्टर-1 से शिव मंदिर चौराहे सेक्टर -1 तक चलाया गया सफाई अभियान तथा मध्य मार्ग के दोनों तरफ से कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया।

*पीएसी द्वारा भी चलाया गया सफाई अभियान*

पीएसी कमांडेड हरीश वर्मा ने अवगत कार्य है कि 40 वाहिनी पीएसी परिसर क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया।

*भारत स्काउट गाइड द्वारा हरकी पौड़ी नाई घाट क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया।

प्रबंधन भारत स्काउट गाइड मनोज सिरोही ने अवगत कराया है कि भारत स्काउट गाइड द्वारा आज हरकी पैड़ी नाई घाट क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया।

*एनएचएआई के द्वारा भी चलाया गया साफ अभियान*

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग रानीपुर झाल, दुधाधारी फ्लाईओवर ब्रिज एवं बहादराबाद बाईपास क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई कार्य किया गया।

*लोनिवि के द्वारा भी चलाया गया सफाई अभियान*

अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार ने अवगत कराया है कि आज सप्तऋषि रोड क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।

*खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा अपने अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान*

खण्ड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया कि खानपुर बॉर्डर से ग्राम पंचायत गोरधनपुर क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई कार्य कराया गया,जिसमें 07 कुंटल कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया।

खण्ड विकास अधिकारी रूड़की ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत

माधोपुर,हजरतपुर क्षेत्रांतर्गत साफ़ सफाई का कार्य किया गया।

खण्ड विकास अधिकारी नारसन ने अवगत कराया कि गुरुकुल नारसन, बूदपुर जट आदि क्षेत्रों में सफाई कार्य कराया गया।

*जिला प्रशासन की स्वच्छता अभियान के लिए अपील*

*अब न चलेगा कोई बहाना,*

*सफाई अभियान में सबको है आना*

 

Related Articles

Back to top button