सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार। ( राजेश वर्मा )
संघ शताब्दी वर्ष एवं विजयदशमी के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुभाष बस्ती द्वारा सुभाष नगर में शस्त्र पूजन किया गया तदुपरांत पथ संचलन किया गया, जिसमें काफी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणेश में भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि यतींद्र नागयान जिला संघ चालक व बौद्धिक शिवर के मुख्य वक्ता अजय जी प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद ने नागरिक कर्तव्यों का पालन, जीवन में स्वदेशी वृत्त को धारण करना, समाज में सामाजिक समरसता की व्यवहार में अभिव्यक्ति , परिवार में भारतीय जीवन मूल्यों की प्रतिष्ठा और पर्यावरण का संरक्षण तथा संवर्धन यह धर्माचरण के पांच लक्षण के बारे में स्वयंसेवकों को बताया।

उन्होंने कहा कि हिंदुओं को संगठित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक अहम भूमिका निभा रहे हैं और युवाओं को संघ से जुड़ना बेहद जरूरी है। इसके बाद नगर के स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कम से कदम मिलाकर चल रहे थे। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों द्वारा पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
इस मौके पर देवेश जी जिला प्रचार प्रमुख,अनुराग जी नगर कार्यवाह,बलदेव जी सह नगर कार्यवाह,अभिषेक जी सह नगर कार्यवाह,उजजवल जी उपनगर कार्यवाह, अंकित जी बसंती प्रमुख,अम्बुज जी सह बसती प्रमुख,लखपत जी सह बसती परमुख,राजेश जी बस्ती सेवा प्रमुख , संजय जी उपनगर दक्षिण के सेवा प्रमुख, विकास जैन आदि उपस्थित थे।




