क्राइमलालकुआं

डेरा प्रमुख की हत्या में शामिल बदमाश की मुठभेड़ में मौत ।

लाल कुआं ( नंदन राम आर्य)

.बता दे पिछले दिनों नानकमत्ता में हुई डेरा प्रमुख की हत्या में वांछित बदमाश की देर रात एक मुठभेड़ में मौत हो गई

पुलिस के मुताबिक भगवानपुर क्षेत्र में जब मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह अपनी मोटरसाइकिल से पिरान कलियर जाने वाले रास्ते पर भागे जहाँ बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई इस मुठभेड़ में एक बदमाश मोके से भाग निकला वही दूसरे बदमाश को जब रूड़की सिविल अस्पताल लाया गया तो वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

वही आई जी गढ़वाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायज़ा लिया और बताया कि कुमाऊँ और गढ़वाल और उत्तराखंड की पुलिस ने जब मिलकर इन बदमाशों को काबू करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किये जिसके जवाब में पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू की मौत हो गई वही दूसरे बदमाश की तलाश फ़िलहाल पुलिस कर रही है

 

 

Related Articles

Back to top button