एक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

सीएम धामी का कांग्रेस पर कटाक्ष, कांग्रेस का जवाब।

देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और स्तरहीन टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है हालाँकि कांग्रेस ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है ।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए ने कहा कि कांग्रेस अपने नेतृत्व के इशारे पर जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रही है, उसका न राजनीति में कोई स्तर है और न ही समाज में। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे प्रधानमंत्री की दिवंगत माता को लेकर टिप्पणी हो या हाल ही में दिल्ली में हुई रैली में की गई अभद्र भाषा, यह कांग्रेस की हताशा और निराशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देशभर में जनता कांग्रेस को लगातार नकार रही है और उसी भड़ास का परिणाम यह बयानबाजी है।धामी ने कहा कि कांग्रेस इस तरह के बयानों के जरिए भारत की संस्कृति और मूल्यों को भी भूलती जा रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पुष्कर सिंह धामी, सीएम

 

वहीं कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस के मंच से कभी भी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया जाता है, यह काम बीजेपी के लोग ही करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना ध्यान प्रदेश के हित और विकास के लिए लगाते तो अच्छा होता उनका ध्यान प्रधानमंत्री के लिए और उनके ही लोग प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं उस पर अधिक है। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजों का वह जवाब कैसे देंगे जब कांग्रेस के मन में और कांग्रेस के मंच से कभी किसी के लिए द्वेष भावना को लेकर बात नहीं की जाती है। यह सब काम बीजेपी के लोग ही करते हैं और इस पर राजनीति करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button