ज्वालापुर हरिद्वार
थाना हाजा पर वादी उमेश मिश्रा पुत्र दशरथ प्रसाद निवासी श्याम नगर कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी अज्ञात के द्वारा दिनांक 18/ 11/ 2023 को मंदिर में घुसकर धर्म का अपमान करने के नियत से मंदिर में स्थापित देवी देवताओं की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 864/2023 धारा 153A(1)B.295 आईपीसी पंजीकृत किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर द्वारा की जा रही है। दौराने विवेचना वादी द्वारा बताया गया की मंदिर से की मंदिर से एक लड्डू गोपाल की मूर्ति भी चोरी हुई है जिस आधार पर अभियोग में धारा 380 भादवि की बढ़ोतरी की गई
घटना का तत्काल अनावरण के लिए *प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह के निर्देशन में उ0नि0 देवेंद्र तोमर के नेतृत्व में टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर कड़ी सुराग रस्सी पता राशि कर/मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया सन्दिध व्यक्तियों से पूछताछ कर उक्त के क्रम में 01व्यक्ति कासिफ पुत्र नफीस निवासी मोहल्ला तेलियां कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को भगत सिंह चौक के पास बने शौचालय के पास चोरी एक पीली धातु की लड्डू गोपाल की मूर्ति के साथ गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई।
अभियुक्त को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।




