Homeलालकुआं

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग” धरने का 21वां दिन”20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली। 

,बिंदुखत्ता लालकुआं

रिपोर्टर मजहिर खान

-लालकुआं के बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक धरना-प्रदर्शन 21वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के 21वें दिन गौलापार के बागजाला, सुलताननगरी, प्रताप सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंचे और अपनी एकजुटता दिखाई। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने भी धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

​राजनीतिक दलों पर राजनीति करने का आरोप

इधर ​धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ‘वन अधिकार अधिनियम, 2006’ के प्रावधानों के अंतर्गत बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की आधिकारिक अधिसूचना तुरंत जारी करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने भाजपा, कांग्रेस और अन्य सभी राजनीतिक दलों पर इस जनहित के मुद्दे पर केवल राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी राजनीतिक दल जनता के सामने यह स्पष्ट करें और राजस्व ग्राम बनाने का एक पारदर्शी रोडमैप प्रस्तुत करें।

​20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली

वही आन्दोलनकारियों ने बताया कि ​आंदोलन को और अधिक धार देने के लिए आगामी 20 दिसंबर (रविवार) को हल्द्वानी में एक विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस महारैली में नैनीताल जिले के तमाम वन क्षेत्रों में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही वनाधिकार समितियों और ग्रामीणों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस दौरान बिंदुखत्ता से भी हजारों ग्रामीण इस महारैली में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

​सरकार को अल्टीमेटम

​वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि आगामी महारैली से पहले बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की अधिसूचना जारी नहीं की जाती है, तो 20 दिसंबर को महारैली के मंच से ही आंदोलन की अगली उग्र रणनीति और कार्यक्रमों की घोषणा कर दी जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button