
पिरान कलियर हरिद्वार
दिनांक 23.09.26 को निवासी जसावाला थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार थाने पर एक तहरीर दी सूरज उर्फ बिल्ल पुत्र पन्नालाल आदि के द्वारा एक राय होकर वादिया के पुत्र सचिन पर जान से मारने की नियत से फायरिंग किया तहरीर के आधार पर थाने पर मु0अ0स0 226/26 दर्ज किया गया ।

ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में, अभियोग में वांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु थाने पर पुलिस टीम का गठन किया गया ।
हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध में दर्ज अभियोग में फरार वांछित अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.10.26 को फरार आरोपित सागर पुत्र श्रवण निवासी दौलतपुर थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार सम्बन्धिंत मु0अ0सं0 226/26 को दौलतपुर से पकडा गया।
आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपित
सागर गिरी पुत्र श्रवण गिरी निवासी ग्राम दौलतपुर निकट शिव मन्दिर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार।




