जेल में लीड कॉन्वेंट वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी के द्वारा महिला बंदियों और उनके बच्चों को उपयोग की वस्तुएं भेंट की।
मुजफ्फरनगर
क्रान्ति बुलेटिन (शरद शर्मा)
शाहजहांपुर। जेल में लीड कॉन्वेंट वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी के द्वारा महिला बंदियों और उनके बच्चों को विभिन्न प्रकार की दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट की। जिसमें मुख्य रूप से महिला बंदियों को सेनेटरी पैड, हाइजीन/कास्मेटिक किट जिसमें महिला बंदियों हेतु श्रृंगार के सामान तथा कुछ हाइजीन की वस्तुएं एवं महिला एवं बच्चों को खाद्य सामग्री जिसमें बिस्कुट ,नमकीन एवं सील बंद खाद्य सामग्री शामिल थी।

लीड कॉन्वेंट वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी तराना जमाल के नेतृत्व में कारागार पर उपस्थित हुए और उनके द्वारा उक्त महत्वपूर्ण सामग्री महिला बंदियों और बच्चों को भेंट की ।साथ ही साथ उनके द्वारा यह भी इच्छा प्रकट की गई कि भविष्य में और अन्य कोई आवश्यकता की वस्तुएं भेंट करने की जरूरत होगी तो उसके लिए भी वेलफेयर सोसाइटी आकर के मदद करेगी। लीड कॉन्वेंट वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी में तराना जमाल, मोहम्मद जमाल,अर्चित शर्मा,स्रश्टि सिंह,नीतू सक्सेना,रीमा सक्सेना,फराह खान, तरन्नुम आज़मी, महेंद्र सिंह एवं चांदनी शामिल रहे। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने लीड कॉन्वेंट वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारीगण का आभार व्यक्त किया।




