
हरिद्वार गौंकशी, गौं मांस की तस्करी व पशु क्रुरता जैसे अपराध करने वाले सक्रिय अपराधी जिन पर पूर्व में गौकशी, गौं मांस तस्करी व पशु क्रुरता जैसे अनेक अभियोग पंजीकृत है के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद द्वारा गौंकशी, गौं मांस व पशुओं की तस्करी करने वाले आरोपियों पर लगाम कसने हेतु धारा 129 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गयी।

आरोपितों के विरुद्ध थाना बहादराबाद पर गौंवश संरक्षण अधिनियम व पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के तहत चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की जा रही है।




