क्राइमहरिद्वार

अवैध पशु कटान एवं मांस विक्रय में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध रानीपुर पुलिस द्वारा की कार्रवाई।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ व अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

रानीपुर हरिद्वार

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

रानीपुर क्षेत्र में अवैध रूप से पशुओं के कटान एवं मांस विक्रय में संलिप्त 02 आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक इतिहास संकलित कर गैंगचार्ट तैयार किया गया। तत्पश्चात दिनांक 26.04.2026 को थाना रानीपुर में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

रानीपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 27.04.2026 को गैंग के मुखिया

तौफिक पुत्र मेहरबान को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया गया।अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं।

आरोपियो के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button