Homeलालकुआं

महिला आरक्षण कानून को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का हमला,, बताया महिला विरोधी। 

लालकुआ

रिपोर्टर, मजहिर खान

– लालकुआँ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं युवा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर विपक्षी दलों पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने काग्रेंस सहित अन्य दलों को महिला विरोधी बताया।

यहाँ अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने दशकों तक महिला आरक्षण को केवल एक चुनावी मुद्दा बनाकर रखा और इसे लागू करने में टालमटोल की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” लाकर महिलाओं को सही मायने में उनका हक दिया है। उन्होंने बताया कि यह कानून राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा और उन्हें सशक्त बनाएगा।

उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि जब वे सत्ता में थे, तब उन्होंने इस दिशा में ठोस कदम क्यों नहीं उठाए।

भाजपा युवा मोर्चा ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक फैसला बताया है।

 

 

Related Articles

Back to top button