
रानीपुर हरिद्वार 03.05.2026
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा लगातार असामाजिक तत्वो एवं शान्ति भंग करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।”

“““प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा लगातार कार्यवाही को जारी रखते हुये कल दिनांक 02.05.2026 की सांय को निर्मल बस्ती शिवालिक नगर स्थित झुग्गी झोपडियो में झगडे की सूचना पर तत्काल रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो दो पक्षो के 06 व्यक्ति प्रथम पक्ष के *1. कुलदीप पुत्र गंगाराम उम्र- 18 वर्ष, 2- संदीप पुत्र गंगाराम उम्र 22 वर्ष, 3- दीपक पुत्र गंगाराम उम्र 23 वर्ष निवासीगण निर्मल बस्ती शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार* व दूसरे पक्ष के *1. धर्मेन्द्र पुत्र राजू प्रसाद उम्र-41 वर्ष, 2- रंजीत पुत्र धर्मेन्द्र उम्र 18 वर्ष, 3- जीतू पुत्र दिनेश कुमार उम्र 21 वर्ष निवासीगण निर्मल बस्ती शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार* आपस में झुग्गी झोपडी के विवाद को लेकर आपस में लडाई झगडा व आमदा फौजदारी रहे थे, तथा पूर्व में भी दोनो पक्षो के मध्य झुग्गी झोपडी को लेकर विवाद चल रहा था, जिन्हे पूर्व में पुलिस द्वारा समझाया बुझाया गया था, लेकिन कल सांय को पुनः दोनो पक्ष आपस में भिड गये, जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत दोनो पक्षो के उपरोक्त 06 व्यक्तियो को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया । आरोपियो को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।”
*गिरफ्तार आरोपी-*
1- कुलदीप पुत्र गंगाराम उम्र- 18 वर्ष निवासी निर्मल बस्ती शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार ।
2- संदीप पुत्र गंगाराम उम्र 22 वर्ष निवासी उपरोक्त
3- दीपक पुत्र गंगाराम उम्र 23 वर्ष निवासी उपरोक्त
4- धर्मेन्द्र पुत्र राजू प्रसाद उम्र-41 वर्ष निवासी उपरोक्त
5- जीतू पुत्र दिनेश कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी उपरोक्त
6- रंजीत पुत्र धर्मेन्द्र उम्र 18 वर्ष निवासी उपरोक्त




