
हरिद्वार
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में जनपद पुलिस लगातार ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्वों एवं नशा तस्करों के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्यवाही को अंजाम दे रही है।
ताजातरीन कार्यवाही सिटी कोतवाली हरिद्वार की है जहां पुलिस टीम ने कल दिनांक-20.05.2026 को टिबडी रोड पर वाहन चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों संदिग्ध ने घबराकर मोटर साईकिल को पीछे की ओर मोड भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने चपलता दिखाते हुए उनकी योजना विफल कर दी।

पकड़े जाने के बाद पूछताछ करने पर दोनों के कब्जे से पुलिस टीम ने कुल 15.37 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए यह स्मैक उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की भी जानकारी हासिल की। बरामदगी व पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। दोनों को न्यायालय के सामने पेश किया जा रहा है। प्रकाश में आए सप्लायर की गिरफ्तारी हेतु टीमें नियुक्त की गयी है।
पकड़े गए संदिग्ध
1-आजाद पुत्र इकबाल निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार आयु- 39 वर्ष
2- शौकीन पुत्र जामिन निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार आयु-37 वर्ष
बरामदगी
आजाद से 7.20 ग्राम स्मैक एवं शौकीन से 08.17 ग्राम स्मैक व एक मोटर साईकिल




