Homeहरिद्वार

बिक्रमजीत सिंह को भारतीय किसान यूनियन का गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया !!

हरिद्वार

भारतीय किसान यूनियन के हरिद्वार में चल रहे 4 दिवसीय चिंतन शिविर के समापन वाले दिन (BKU) ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार बिक्रमजीत सिंह को गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने स्वयं उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं और उनके हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिक्रमजीत सिंह के संगठन से जुड़ने और मीडिया प्रभारी का दायित्व संभालने से भारतीय किसान यूनियन को गढ़वाल मंडल में जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन की गतिविधियों और किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर नव नियुक्त मीडिया प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने किसानों की समस्याओं, उनके संघर्षों और संगठन की गतिविधियों को प्रमुखता से जनमानस तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान बाबा पंडत, संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य सूबा सिंह ढिल्लों, गुरुमेल बाजवा, अमीर सिंह,सुरेंद्र सिंह खालसा,गुरुपेज सिंह ढिल्लों, बिक्रमजीत सिंह,आकाश सचदेवा, पंकज चौधरी, जोगिंदर सिंह ढिल्लों, अमीर सिंह,सुरेंद्र लाडी, भूपेंद्र सिंह,बबीता सिंह,सुखबीर कोर ,मनीषा, सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button