क्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी में 8 साल के मासूम से हैवानियत की कोशिश: खाली प्लॉट में ले गया कबाड़ी राशिद, चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने दबोचकर धुना, थाने में भी हंगामा। 

, हल्द्वानी

रिपोर्टर मजहिर खान

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांट इलाके में 8 साल के मासूम बालक के साथ कुकर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे आरोपी कबाड़ी को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां उग्र भीड़ ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर भारी हंगामा किया।

खाली प्लॉट में फुसलाकर ले गया था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, लालडांट स्थित आरामशीन के पास बने एक खाली प्लॉट में आरोपी मासूम बच्चे को फुसलाकर ले गया था। वहां उसने बच्चे के साथ गलत काम करने की कोशिश की। इस दौरान युवक ने बालक के कपड़े भाड़ दिए।खतरे को भांपते हुए डरे-सहमे मासूम ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े।

कबाड़ी का काम करता है राशिद

मौके पर पहुंचे लोगों ने मासूम को आरोपी के चंगुल से सुरक्षित निकाला और भागने की कोशिश कर रहे युवक को दबोच लिया। आरोपी की पहचान राशिद के रूप में हुई है, जो लालडांट क्षेत्र में ही कबाड़ का काम करता है। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी।घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। घटना से गुस्साए दर्जनों लोग भी थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोपी राशिद के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल

Related Articles

Back to top button