Homeहरिद्वार

परिवार को जोडे रखने का गुर सिखा रही हरिद्वार पुलिस,कई परिवारों को टूटने से बचाने में हुई कामयाब !!

काउंसलिंग में 04 परिवारों को टूटने से बचाया, 02 परिवारों को सोचने समझने का दिया गया अतिरिक समय !

हेल्पलाइन हरिद्वार

आज दिनांक 24.08.2026 को रिजर्व पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार के सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा हरिद्वार ओशीन जोशी की देखरेख में बिखरते परिवारों को जोडने के लिए महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया।

ऐच्छिक ब्यूरो के समक्ष काउंसिलिंग हेतु गम्भीर एवं जटिल प्रकार के पारिवारिक प्रकरणों को रखा जाता है। बैठक में नोडल अधिकारी महिला सुरक्षा/ हेल्पलाईन,ओशीन जोशी (पुलिस उपाधीक्षक/क्षेत्राधिकार रुड़की), मनोवैज्ञानिक असिस्टेंट प्रोफेसर श्री अरुण कुमार, समाजशास्त्री श्री विनोद शर्मा, अधिवक्ता सुश्री रीमा साहीम, समाज सेविका श्रीमति रंजना शर्मा प्रधानाचार्य, प्रभारी महिला हेल्पलाइन मायापुर उ0नि0 अंजना चौहान द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बैठक में महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादो व दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर सुना गया व परिवार को टूटने से बचाने के लिए समझाया गया।

काउंसलिंग में 04 पारिवारिक प्रकरणों में ऐच्छिक ब्यूरो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के समझाने पर उच्चाधिकारीगण के समक्ष आपसी सहमति के साथ साथ रहने का समझौता हुआ एवं 02 प्रकरणों में सोचने समझने के लिए अग्रिम तिथि दी गई।

Related Articles

Back to top button