Homeहरिद्वार

घर से लापता युवक देहरादून से सकुशल बरामद, किए परिजनों के सुपुर्द !

रुड़की हरिद्वार

दिनांक 15.10.2026 को रुड़की निवासी व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि उनका 19 वर्षीय बेटा घर से बिना बताए कहीं चला गया है और वापस नहीं लौटा। तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 465/2026, धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

लापता युवक की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यम से प्रयास कर लापता युवक को दिनांक 21.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर देहरादून में बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया। मौके पर युवक के परिजनों को तस्दीक के लिए बुलाया गया था।

आवश्यक कार्रवाई के बाद यूवक को कोतवाली रुड़की में उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने रुड़की पुलिस का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button