दुर्घटनारुद्रपुर

ट्रेन की चपेट में आने से नर हाथी की दर्दनाक मौत, मचा हडकंप। 

रूद्रपुर/लालकुआं

रिपोर्टर मजहिर खान

– रूद्रपुर/ लालकुआं तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रुद्रपुर डिवीजन के अंतर्गत छतरपुर और हल्दी रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार देर रात एक भीषण हादसा सामने आया। सैनिक फार्म क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पिलर संख्या 55/8 के पास बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात 11 बजे की बताई जा रही है वही टक्कर इतनी तीव्र थी कि हाथी का एक दांत टूटकर दूर जा गिरा, जिसे रेलवे अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना में रेलवे की विद्युत लाइन का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे बाद में रेलवे की टीम ने दुरुस्त किया।

​हादसे के समय ट्रेन में लगभग 1000 यात्री सवार थे और राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद ट्रेन एक घंटे से अधिक समय तक मौके पर रुकी रही।

इधर सूचना मिलते ही सुबह प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) उमेश चन्द्र तिवारी,उप प्रभागीय वन अधिकारी अमित ग्वासकोटी, टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम, रूद्रपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण सिंह बिष्ट,सहित कई वनकर्मियों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटना जायजा लिया साथ ही रेलवे ट्रैक का निरीक्षण भी किया। इधर वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है। बिशेष डॉक्टरों की टीम द्वारा मृत हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद उसे दफना दिया गया है।

 

वही घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रभागीय वन अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी ने बताया सर्दियों के मौसम में रेलवे ट्रैक के आसपास हाथियों की आवाजाही बढ़ जाती है। इस आरक्षित वन क्षेत्र से गुजरने वाले रेल मार्गों पर पूर्व में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। भारतीय वन्यजीव संस्थान की संस्तुतियों के आधार पर रेलवे द्वारा एनिमल इंट्रूडन सिस्टम की स्थापना की जा रही है, लेकिन यह अभी पूरी तरह से प्रभावी और लागू नहीं हो पाया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे दोनों ट्रैक्स पर प्रभावी निरोधात्मक कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि आगे इस तरह की घटना न हो इसलिए वन विभाग ने विभागीय टीम गठित कर वाइल्डलाइफ एक्ट की धाराओं के तहत जांच व अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button