Homeमुजफ्फरनगर

छठी महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, समाजसेवी मनीष चौधरी ने प्रसाद वितरण कर उठाया धर्मलाभ !!

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन (संवाददाता)

महालक्ष्मी एन्क्लेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को छठी महोत्सव 2026 का धार्मिक एवं भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

मुजफ्फरनगर के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने भी भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर धर्मलाभ उठाया। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच स्वयं प्रसाद वितरण करते हुए धार्मिक आयोजनों को सामाजिक एकता और सेवा का माध्यम बताया।

कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव, सौरभ स्वरूप, बंटी नीलकमल पुरी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अभिषेक चौधरी, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, रामनिवास पाल, अमरीश गोयल, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, राहुल गोयल, अतुल जैन, शमशेर मलिक, अमित गर्ग, गौरव स्वरूप, विजय वर्मा, राकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर कान्हा जी की छठी महोत्सव कार्यक्रम के आयोजक अभिनव गोयल (मोंटू) ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम में सहभागिता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन के दौरान मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button