
ज्वालापुर हरिद्वार
दिनांक 08.10.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर, हरिद्वार श्री दीपक सिंह द्वारा कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा गार्द की सलामी ली गई तथा थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, बैरक, शस्त्रागार एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।

थाना कार्यालय में विभिन्न अपराध रजिस्टर, जीडी, मालखाना रजिस्टर, शस्त्र एवं कारतूस संबंधी अभिलेख, त्यौहार रजिस्टर, बीट संबंधी अभिलेख एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया। अभिलेखों को अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रखने हेतु संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित/मफरूर अपराधियों की गिरफ्तारी, रात्रि गश्त एवं प्रभावी पुलिसिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही आगामी त्योहारों एवं महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत सतर्कता बरतने, संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग करने तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों की समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अंत में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं बेहतर पुलिसिंग के साथ कार्य करते हुए आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।




