
हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने गोकशी के मामलों में संलिप्त एक गैंगस्टर अपराधी को हिरासत में लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी गोकशी के अभियोगों में शामिल रहा है और वर्तमान समय में भी अवैध गतिविधियों में सक्रिय था। इसके चलते आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक गंगनहर द्वारा गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गैंगस्टर
अफजाल पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम सफरपुर, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार




