दुर्घटनारामनगर

रामनगर में कार और बाइक की भिड़ंत में एक बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल । 

,रामनगर

आपको बता दें कि रामनगर में मंगलवार की ढेर शाम नेशनलहाईवे 309 रामनगर काशीपुर मार्ग पर पीरुमदारा के समीप बाइक और कार की हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए आपको बता दें कि प्रतापपुर जिला उधम सिंह नगर निवासी रविंद्र और कपिल मंगलवार की शाम को बाइक से रामनगर से होकर वापस अपने घर जा रहे थे इसी बीच पीरुमदारा के समीप उनकी बाइक पर अज्ञात कार चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक पर टक्कर मार दी जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए!

जिन्हें उपचार के लिए रामनगर की सरकारी अस्पताल लाया गया जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर तौहिद ने बताया कि दोनों घायलो का प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है बताया जाता है कि काशीपुर के एक निजी अस्पताल में एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में रविंद्र की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल का उपचार चल रहा है वहीं घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस के द्वारा भी मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

Related Articles

Back to top button