
बरेली
आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस सक्षम संस्था (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) द्वारा वात्सलय सेवा संस्थान स्टेडियम रोड़ बरेली पर मनाया गया । कार्यक्रम में शिव कुमार बरतरिया, मनोज कुमार सक्सेना, ब्रजेश कुमार सक्सेना, मधुलता बरतरिया, कुमकुम सक्सेना, चेतना सक्सेना ने देहदान का संकल्प पत्र भरकर सक्षम के समक्ष प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप मौर्य जी ने देहदान के महत्व को समझाया और लोगों से इस काम में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आवाहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना कातिब ने कहा कि दिव्यांग भी ईश्वर की ही देन है और इससे कोई प्रतिभा कभी प्रभावित नहीं होती।
जिलाध्यक्ष ए एल गुप्ता ने देहदान करने वाले लोगों का माला पहना कर स्वागत किया । कार्यक्रम में सुरेश चंद्र मिश्रा, डॉक्टर सुबोध अस्थाना,अश्विनी कमठान,प्रशांत सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, चेतना सक्सेना, रचना सक्सेना, किरन सक्सेना आदि उपस्थित थे।




