
ज्वालापुर हरिद्वार 14/03/2026
दिनांक-12/02/2026 को वादिया आन्नदी देवी पत्नी स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट निवासी राजीव नगर कॉलोनी गोविंदपुरी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार की तहरीर पर प्रतिवादी अज्ञात 03 लड़कों द्वारा दिनांक 12/02/2026 को वादिया को सम्मोहित कर 50.000 रुपए व कान के कुण्डल उतरवा कर ले जाने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 112/2026 धारा 318(4) BNS पंजीकृत किया गया।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए अनावरण/अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के कुशल निर्देशन/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय के नेतृत्व में टीमें गठित कर टीमो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
टीम द्वारा मुखवीर से सीधा संपर्क कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर कड़ी सुराग रसी पता रसी कर सर्विलेंस/अन्य माध्यमों से अभियुक्त गण की तलाश की गई।
दिनांक 13/03/2026 को अभियुक्त जमशेद पुत्र गफ्फार निवासी सेक्टर 11 झुग्गी झोपड़ी थाना विजयनगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को लालपुर ज्वालापुर को जाने वाले रास्ते से मय चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई
वाद आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को आज ही माननीय न्यायालय पेश किया गया।
अभियुक्त के अपराधिक इतिहास आईसीजेएस पोर्टल/अन्य माध्यम/से जानकारी की जा रही है।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
जमशेद पुत्र गफ्फार निवासी सेक्टर 11 झुग्गी झोपड़ी थाना विजयनगर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को लालपुर ज्वालापुर
मूल निवासी ग्राम पिपलेडा थाना धोलाना जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश




