Homeहरिद्वार

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना झबरेड़ा का अर्द्धवार्षिक , आर्म्स-एम्युनिशन व साफ-सफाई का किया निरीक्षण।

झबरेड़ा

दिनांक 14.03.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, हरिद्वार द्वारा थाना झबरेड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मंगलौर भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों, आर्म्स-एम्युनिशन, मालखाना व्यवस्था एवं साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को नए आपराधिक कानूनों के संबंध में जानकारी देते हुए क्राइम किट, फिंगरप्रिंट किट का अपराध स्थल पर प्रभावी प्रयोग तथा नारकोटिक किट के उपयोग के बारे में कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया।

साथ ही पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button