Homeउधम सिंह नगर
रेलवे के विस्तारीकरण में रोड़ा बन रही मजार ध्वस्त, मजार के नीचे नही मिले कोई अवशेष ।

– ऊधम सिंह नगर
– उधम सिंह नगर में किच्छा पंतनगर हाई वे पर एम्स के पास रेलवे भूमि पर बनी अवैध मजार को जिला प्रशासन और रेलवे की टीम ने हटा दिया।

निर्माण को हटाने के लिए जिला प्रशासन और इज्जतनगर रेलवे प्रशासन द्वारा अवैध मजार प्रबंधकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस की मियाद पूरी हो जाने के बाद रेलवे द्वारा आज तड़के “बेनी मजार ” को सरकारी भूमि से ध्वस्त कर हटा दिया गया। प्रशासन के मुताबिक उक्त अवैध संरचना को हटाने को लेकर इज्जत नगर रेलवे प्रशासन द्वारा 26 .05 2023 और 18.09.25 को नोटिस जारी कर भूमि संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा गया था, लेकिन मजार प्रबंधकों द्वारा न तो दस्तावेज दिखाए गए और न ही इसे नहीं हटाया गया। प्रशासन के मुताबिक अवैध संरचना के नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष आदि नहीं मिले।




