Homeमुजफ्फरनगर

मॉम एंड मी स्कूल, मुज़फ़्फ़रनगर में येलो डे का आयोजन।

मुज़फ़्फ़रनगर

क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो

मॉम एंड मी स्कूल में प्ले ग्रुप और प्री-नर्सरी के बच्चों के लिए “पीला दिवस” बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पीले रंग के कपड़े पहनकर विद्यालय में भाग लिया। कक्षाओं को पीले गुब्बारों, फूलों और चित्रों से सजाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को पीले रंग के महत्व, प्रकृति में उसकी पहचान और सूर्य, नींबू, केला आदि से जुड़ी बातें समझाईं। विभिन्न गतिविधियों में बच्चों ने पीले रंग की वस्तुओं की पहचान की, गीत गाए और क्राफ्ट वर्क किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रंगों की पहचान कराना और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों और शिक्षकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button