Homeमुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने शिक्षामित्रो को वेतन वृद्धि भुगतान के चेक वितरित किए ।

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन संवाददाता

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पुरकाजी विधानसभा से लोकप्रिय विधायक, मुरादाबाद जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर इस अवसर पर प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षा मित्रों के मानदेय में हुई ऐतिहासिक वृद्धि के उपलक्ष्य में माननीय मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रेरणादायी उद्बोधन सुनने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिया गया यह निर्णय शिक्षा मित्रों के परिश्रम, समर्पण और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। यह कदम न केवल शिक्षा मित्रों के जीवन स्तर को सुदृढ़ करेगा, बल्कि प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को भी नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। शिक्षामित्र हमारे शिक्षा तंत्र की मजबूत नींव हैं, जिनके अथक प्रयासों से नौनिहालों का भविष्य संवर रहा है। सभी शिक्षा मित्रों को इस सम्मान और उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए।

Related Articles

Back to top button