थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मोबाईल छिनैती/लूट के अभियोग में वांछित 02 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार ।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद।

मुजफ्फरनगर
(शरद शर्मा) क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मंडी आनन्द कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 05.05.2026 को वादी लक्ष्मण चौहान पुत्र बब्बू चौहान निवासी ग्राम ठाकुर मानपुर सरायलखंसी जनपद मऊ द्वारा थाना नई मण्डी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा छाता फैक्ट्री जानसठ रोड से ग्राम शेरनगर जाते समय मेरा मोबाईल फोन छिन लिया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 225/2026 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 06.05.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया था तथा उनके अन्य 02 साथी फरार हो गये थे। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की उक्त अभियुक्तगण सिलाजुड्डी मार्ग पर एक बाउन्ड्री वाल के पीछे हैं तथा फरार होने की फिराक में हैं। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस तत्काल मौके पर पुहंची तथा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर वहां पर मौजूद अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनों अभियुक्तगण घायल हो गये। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता- अभिषेक उर्फ खरखोश पुत्र रकम सिंह निवासी अमित विहार , कूकडा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।, सागर पुत्र बबलू पाल निवासी अमित विहार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
बरामदगी-
✔️ 02 अवैध तमंचे 315 बोर
✔️ 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
✔️ 220 रूपये नगद (मु0अ0सं0-225/2026 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित)




