राजनीतिशाहजहांपुर

राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष बिमलेश मिश्रा ने पदाधिकारियों के साथ किया जोरदार स्वागत ।

शाहजहांपुर

क्रांति बुलेटिन समाचार (अरविन्द बर्मा)

शाहजहांपुर / दिल्ली से लखनऊ जा रहे राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामासीश राय एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत मिश्रा का जनपद शाहजहांपुर में बरेली मोड़ स्थित नैनीताल ढाबे पर जनपद के जिलाध्यक्ष बिमलेश मिश्रा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ बलविंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राजेश गंगवार, जिला सचिव वैष्णव गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सभी पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष को साल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए हनुमान जी की प्रतिमा भेट की। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जोरदार स्वागत से प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का तह दिल से अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। और कहा कि पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भूमिका पार्टी के हर एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की होती है जिसमें न कोई बड़ा होता है और न कोई छोटा सभी की भूमिका अहम होती है। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अन्दर उत्साह एवं जोश को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि जनपद शाहजहांपुर में पार्टी का विस्तार बहुत ही मजबूती से हो रहा है।

 

जिसका श्रय जनपद के नवागत जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा एवं सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का है। इस मौके पर आत्माराम मौर्या, रामसेवक वर्मा, नवी खां, सलमान खां, शकील, सत्यपाल, राममूर्ति वर्मा, रवि शुक्ला, अभिषेक भारद्वाज, पवन गुप्ता, सचिन गुप्ता, अरुण वर्मा, गोपाल, कुलदीप मिश्रा, सुमित, शोभित एवं चमन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button